कम्युटर मोबाइल का डाटा डिलीट होकर कहां जाता है

कम्युटर या मोबाइल में डिलीट किया हुआ डाटा कहाँ जाता है, क्या सचमुच वह नष्ट हो जाता है? हम जो कुछ डाटा अपने मोबाइल या कम्प्यूटर में दर्ज करते हैं, कह सकते हैं वह अमिट हो जाता है। जबतक कि हम अपने उपकरण का 'डाटा रिसेट' नहीं करते। कम्प्यूटर चाहे मैक हो या विंडोज, जो कुछ डाटा हम मिटाते हैं, प्रथमतः वह या तो ट्रैश में जाता है या रिसाइकिल बिन में। एसा ही मोबाईल के साथ भी है। जो डाटा रिसाइकिल बिन या ट्रैश में उपस्थित होता है, उसे तो पुनः रीस्टोर किया जा सकता है, इसलिए हमें यह मालूम है कि रिसाइकिल बिन या ट्रैश कोई एसा स्थान नहीं जहाँ डाटा पूर्णतया नष्ट होते हैं। किन्तु जब डाटा रिसाइकिल बिन या ट्रैश से भी मिटा दिया जाता है तो क्या डाटा नष्ट होता है? क्या हमारा उपकरण उस डाटा से आजाद होता है? नहीं। अब सवाल यह उठता है कि, आखिर डाटा जाता कहाँ है? तो जवाब है, कहीं नहीं! अपने कम्प्यूटर या मोबाइल से स्थाई तौर पर मिटाए हुए डाटा का न तो स्थान परिवर्तन होता है और न ही वह खत्म होता है। बल्कि उसके बाइनरी अथवा टाइटल में परिवर्तन कर दिया जाता है। हमें वह डाटा दिखाई देना बन्द हो जाता है। एक प्रकार से उस डाटा को हमसे छुपा (हाइड) कर दिया जाता है। आप इसे इस प्रकार समझ सकते हैं, जैसे एक नया लैपटॉप खरीदे, आप ड्राव के स्पेश को बचाने के लिए बेहद चिन्तित रहते हैं और जो कुछ भी डाटा प्रयोग करते हैं, जल्द ही उसे डिलीट करते चलते हैं, किन्तु फिर भी आप देखते हैं आपका 'C' ड्राइव धीरे-धीरे भरता ही जाता है और एक दिन आपको पूरा कम्प्यूटर ही फार्मेट कर देना पड़ता है। इसी प्रकार मोबाइल में हम कुछ भी रखते हैं, हटाते हैं, एप डाउनलोड करके हटाते रहते हैं किन्तु फिर भी एक समय पर मोबाइल मेमोरी भर ही जाती है। एसा क्यों? क्योंकि जो कुछ डाटा आपने प्रयोग किया, वह स्थाई ही रह जाता है। मिटता ही नहीं है। बस छुप जाता है। सोचने की बात यह है कि जब मिटाना ही नहीं होता तो ऐसा विकल्प ही क्यों दिया जाता है? असल में कम्प्यूटर और मोबाइल उपकरण जानकारी/आँकड़ा के भंडार होते हैं। हमारे नित प्रयोग से आँकड़े बढ़ते ही जाते हैं। यदि डिलीट का विकल्प न होगा तो एक समय हम किसी एक आँकड़े को तलाशने में ही उलझ सकते हैं। इसलिए आवश्यक है जो बहुत जरूरी नहीं उसे मिटा दिया जाए। मिटाने के बावजूद आंकड़ों का उपकरण में बने रहना कोई दुविधा का विषय नहीं अपितु सुविधा है। एसा इसलिए कि नित प्रयोग में सम्भव है कुछ विशेष आँकड़ा ही मिट जाए, सम्भव है जो आज काम का नहीं कल वह आवश्यकता बन जाए। इसीलिए अब डाटा रिकवरी टूल्स भी उपलब्ध हैं, जिनके द्वारा हम स्थाई तौर पर मिटे आंकड़ों को वापस पा सकते हैं। और आँकड़े को छुपाना, मिटाने से बेहतर विकल्प होता है। सवाल है कि जब डाटा डिलीट नहीं होता तो डिलीट करने के बाद उसका स्थान खाली क्यों नहीं होता? खाली नहीं होता तो उस स्थान का का क्या होता है? असल में जब हम हार्ड डिस्क से किसी डाटा को मिटाते हैं, और उसके खाली स्थान पर नये डाटा को रखते हैं तो वह डाटा मिटे हुए डाटा के ऊपर ही चढ़ जाता है‌। अर्थात नया डाटा पुराने छिपे (डिलीट) डाटा पर ओवर राइट हो जाता है। मान लीजिए आपने 5 एमबी का कोई डाटा अपने कम्प्यूटर में डाला, प्रयोग करके उसे डिलीट कर दिया। जब आपने डाटा को कम्प्यूटर या मोबाइल में डाला है तभी उसका स्थान उतने एमबी के लिए पृथक हो जाता है। जब आप उस डाटा को हटा भी देते हैं तब भी डिस्क में उस 5 एमबी के डाटा का स्थान बना रहता है। अब मान लीजिए आप, 3 एमबी का नया डाटा डालते हैं। यह नया डाटा उस 5 एमबी वाले डाटा के स्थान पर ही ओवर राइट हो जाता है। नया डाटा भले ही 3 एमबी का है किन्तु वह स्थान उसी 5 एमबी वाले डाटा का ले लेता है जिसे आपने डिलीट किया था। ध्यान देने योग्य बात है कि बचा हुआ शेष 2 एमबी जस का तस ही बना रहेगा। अब आप कोई अन्य नया डाटा प्रवेश करवाते हैं तो वह उस 5 एमबी के बचे हुए 2 एमबी के स्थान में नहीं दर्ज होता, बल्कि नये फाइल को ओवर राइट करने लगता है। और 5 एमबी वाले डाटा का शेष 2 एमबी खाली का खाली ही रह जाता है। इसप्रकार रोजाना हम न जाने कितने फाइल डाउनलोड कर करके डिलीट करते रहते हैं। वही छोटे-छोटे रिक्त स्थान केबी, एमबी के रूप में एकत्र होते-होते एक दिन जीबी बन जाते हैं। और हमारा सी ड्राइव, पेन ड्राइव या मोबाइल फुल हो जाता है। जब हम किसी डिलीट डाटा को रीकवर करना चाहते हैं, हो सकता है डाटा के स्थान मात्र उसका टाइटल ही मिल सके, ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि हम डाटा को बार-बार ओवर राइट कर चुके होते हैं। फाइल करप्ट हो जाती है। परन्तु यदि डाटा तुरन्त डिलीट किया गया है तो सौ फीसद वह पुनः जस का तस मिल सकता है। ये डिलीट किए हुए डाटा के केबी, एमबी वाले स्थान को क्या हम एकत्रित देख सकते हैं? जी हाँ। विन्डोज़ मैनेजमेंट में एक विकल्प होता है 'डिफ्रैगमेंट' वहाँ डिस्क के पार्टीशन का सभी भाग दिखाया जाता है। आप वहाँ एक नया सिमटा हुआ अथवा श्रिन्क हुआ हिस्सा देख सकते हैं। और अपने हिसाब से मैनेज भी कर सकते हैं। यह सुविधा मोबाइल में नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

वन्य जीव संरक्षण मोर का भाई खरमोर

बड़ी बेमुरव्वत होती है मोत

आज करे तो सब अब कर