Posts

Showing posts with the label <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5866046123429214" crossorigin="anonymous"></script>

वन्य जीव संरक्षण मोर का भाई खरमोर

मोर का भाई खरमोर मैं समझता हूं कि हम सभी ने मोर को कभी न कभी तस्वीरों से अलग आमने-सामने जरूर देखा होगा। कुछ खुशनसीब लोगों ने मोर को पंख फैलाकर नाचते हुए भी देखा होगा। लेकिन, क्या हममें से किसी ने खरमोर को भी देखा है। जी हां, नीचे जिस पक्षी की तस्वीर आप देख रहे हैं वह खरमोर यानी लेसर फ्लोरिकन है। भारत के चार राज्यों में बस अब 264 खरमोर ही बचे हैं। बाकी कहां गए ??? भारत में बस्टर्ड फैमिली के पक्षियों की चार प्रजातियां पाई जाती हैं। लेसर फ्लोरिकन यानी खरमोर उसमें सबसे छोटा होता है। सबसे बड़ा बस्टर्ड यानी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड यानी गोडावण भारत में अब मुश्किल से सौ बचा है। पता नहीं हम उसे बचा पाने में कामयाब हो पाएंगे या नहीं। दूसरी तरफ, हमारी अलग-अलग कारगुजारियों के चलते खरमोर भी विलुप्त होने की कगार पहुंच चुका है। भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा कुछ महीनों पहले जारी आंकड़ों के मुताबिक खरमोर की आबादी में वर्ष 2000 की तुलना में 80 फीसदी की गिरावट आई है। उस समय इसकी संख्या साढ़े तीन हजार के लगभग आकी गई थी। लेकिन, अब इसमें भारी गिरावट आई है और यह सिर्फ 264 के लगभग ही रह गई है। खरमोर को सबसे पह...

जब मैं बुढ़ा हो जाऊंगा

जब मैं बूढ़ा हो जाऊँगा! जब मैं बूढ़ा हो जाऊँगा, एकदम जर्जर बूढ़ा, तब तू क्या थोड़ा मेरे पास रहेगा? मुझ पर थोड़ा धीरज तो रखेगा न? मान ले, तेरे महँगे काँच का बर्तन मेरे हाथ से अचानक गिर जाए या फिर मैं सब्ज़ी की कटोरी उलट दूँ टेबल पर, मैं तब बहुत अच्छे से नहीं देख सकूँगा न! मुझे तू चिल्लाकर डाँटना मत प्लीज़! बूढ़े लोग सब समय ख़ुद को उपेक्षित महसूस करते रहते हैं, तुझे नहीं पता? एक दिन मुझे कान से सुनाई देना बंद हो जाएगा, एक बार में मुझे समझ में नहीं आएगा कि तू क्या कह रहा है, लेकिन इसलिए तू मुझे बहरा मत कहना! ज़रूरत पड़े तो कष्ट उठाकर एक बार फिर से वह बात कह देना या फिर लिख ही देना काग़ज़ पर। मुझे माफ़ कर देना, मैं तो कुदरत के नियम से बुढ़ा गया हूँ, मैं क्या करूँ बता? और जब मेरे घुटने काँपने लगेंगे, दोनों पैर इस शरीर का वज़न उठाने से इनकार कर देंगे, तू थोड़ा-सा धीरज रखकर मुझे उठ खड़ा होने में मदद नहीं करेगा, बोल? जिस तरह तूने मेरे पैरों के पंजों पर खड़ा होकर पहली बार चलना सीखा था, उसी तरह? कभी-कभी टूटे रेकॉर्ड प्लेयर की तरह मैं बकबक करता रहूँगा, तू थोड़ा कष्ट करके सुनना। मेरी खिल्ली मत उड़ाना प्लीज़। मेरी...

निंदा और ईष्या का स्वाद

कुछ लोग हर वक्त दूसरे की बुराई (निंदा) करते रहते हैं? लोग बुराई इसलिए करते हैं भई…एक तो निन्दा का रस बडा ही स्वादिष्ट होता है जो एक बार मुँह लग जाए, फिर बार बार चखने को जी चाहता है। इस का स्वाद तो बचपन में ही परिवार व समाज द्वारा चखा जो दिया जाता है..! अहं को संतुष्ट करना होता है कि देखो वह कितना बुरा है और हम कितने अच्छे हैं! जिसका जितना मोटा अहं,उसको निन्दा की खुराक भी उतनी ज्यादा चाहिए होती है ! उन्हें खाया पिया तब तक हज़म ही नहीं होता जब तक वह दिल खोल कर निंदा न कर लें। सुबह आँख खुलने से लेकर रात को सोने तक बस यही करते हैं वह। तभी तो इतने संतुष्ट रहते हैं। ऐसी आत्म तुष्टि शायद ही किसी अन्य काम से संभव हो। आपको पता है स्त्रियाँ नित नियम से कीर्तनों में क्यों जाती हैं? भजन कीर्तन के बाद जो वहाँ सास बहू के पुराण खुलते हैं, जो कथाएँ सुनी सुनाई जाती हैं वही उनके जाने का असली आकर्षण केन्द्र होती हैं। और वही उनका दिन बना देती हैं। पर-निंदा में जो परमानंद है यह वही जानता है जो निरन्तर इसका अभ्यास करता रहता हो। सुस्ती आ रही है? मन कुछ उदास सा है? किसी भी परिचित की निंदा करना शुरू...

आज करे तो सब अब कर

आज नहीं, अभी नहीं तो कभी नहीं। बचपन मे एक दोहा सुना था। "काल करे सो आज कर, आज करे सो अब ।। पल में प्रलय होयेगी, बहुरि करेगा कब?" इसका अर्थ समझने में थोड़ी देर हुई। इसका ये अर्थ नहीं है कि कल प्रलय आ जाएगी और आपका काम अधूरा रह जाएगा। हम यही सोचा करते थे कि प्रलय आ जाएगी तो काम की ज़रूरत भी तो ख़त्म हो जाएगी, तो क्यों करें? इसका अर्थ है, कि अगर आज काम, नहीं कर रहे है, अभी नहीं कर रहे है तो कल तक शायद वो उत्साह ना रहे, या कल तक शायद परिस्थिति ऐसी हो जाए कि आप चाहकर भी वो काम कर ना पाए, जो आप दिल से करना चाहते थे और आपने कल पर टाल रखा था। उठिए और लग जाइए, कहीं बाद में बस पछताना पड़े कि वक़्त नहीं मिलता। मेहनत करने का मन नहीं है तो मेहनत का दिखावा करो। कुछ देर बाद मन ख़ुद ब ख़ुद लग जाएगा। कभी आजमा कर देखियेगा, जब आपका बिल्कुल मन ना हो पढ़ने का, तब केवल रीडिंग करने के लिए बुक लेकर बैठ जाइये। और बस, बिना किसी दबाव के रीडिंग कीजिए। आप देखेंगे कि पन्द्रह से बीस मिनट के अंदर ही आपका उत्साह वापस आ जाएगा। ये है दिमाग़ को बहकाकर अपनी बात मनवाने का तरीका। अपनी शुरुआत को याद कीजिए। वो सार...